बांदा बलात्कार मामले में चौथे आरोपी ने किया समर्पण
अतर्रा थाना प्रभारी घनश्याम पांडेय ने आईएएनएस को बताया कि आरोपी रावण ने मंगलवार दोपहर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
राज्य सरकार के आदेश पर बसपा विधायक द्विवेदी एवं राजेंद्र शुक्ला, रावण और सुरेश नेता के खिलाफ बलात्कार, छेड़छाड़, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी का मुकदमा अतर्रा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 354, 504, 506 के तहत दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी राजेंद्र और सुरेश को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था।
इसके कुछ दिनों बाद ही विधायक को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी रावण की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी।
उल्लेखनीय है कि नरैनी क्षेत्र के शहबाजपुर गांव की एक लड़की ने अदालत में लिखित बयान देकर विधायक और उनके तीन सहयोगियों पर कथित तौर पर बंधक बनाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications