पत्नी को पीटने वाले राजनयिक को सजा दें : तीरथ
तीरथ ने एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा, "वर्मा जैसे अधिकारियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए और उनकी वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी जानी चाहिए।"
भारतीय उच्चायोग में तीसरे महत्वपूर्ण वरिष्ठ राजनयिक (आर्थिक) वर्मा उन्मुक्ति कानूनों का हवाला देकर अपनी पत्नी पर हमले के आरोपों से बच गया था। ब्रिटेन की पुलिस ने वर्मा से पूछताछ भी की थी।
सूत्रों ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के अधिकारी वर्मा को अभी दिल्ली स्थानांतरित किया जा रहा है। उन पर आरोपों की जांच के बाद मंत्रालय आगे की कार्रवाई करेगा।
वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने तीखी नोकझोंक के बाद अपनी पत्नी पर हमला किया। इसे लेकर पुलिस अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की लेकिन उनकी राजनयिक हैसियत के चलते वे वर्मा को गिरफ्तार नहीं कर सके थे।
उल्लेखनीय है कि विएना कन्वेंशन के तहत विदेशी अधिकारियों, उनकी पत्नियों, बच्चों और उनके कर्मचारियों को अभियोग का सामना करने से संरक्षण प्राप्त है।
वर्मा का मुख्य कामकाज भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार को बढ़ावा देना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications