इराक आत्मघाती हमले में 50 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा कि शिविर के बाहर, जहां सैकड़ों युवा कतार में खड़े थे, एक व्यक्ति ने खुद को बम से उड़ा लिया।
विस्फोट में 150 लोग घायल हो गए।
अल्सुमारिया न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और घटनास्थल की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया गया है।
घटनास्थल इराक की राजधानी बगदाद से उत्तर की ओर 170 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications