बुधवार को सबरीमाला पहुंचेंगी सुषमा स्वराज
वेंदिपेरियार शहर के नजदीक पुलुमेंदु में शुक्रवार को भगदड़ की घटना हुई थी। वहां मकर ज्योति प्रकाश के दर्शन के लिए करीब 100,000 श्रद्धालु इकट्ठे हुए थे।
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी रविवार को खराब मौसम के कारण घटनास्थल का दौरा नहीं कर सके थे। खराब मौसम के चलते उनके हेलीकॉप्टर को कोच्चि से वापस लौटना पड़ा था।
भाजपा के एक शीर्ष नेता ने बताया, "वह मंगलवार रात तक कोच्चि पहुंच जाएंगी और सड़क मार्ग से दुर्घटना स्थल पहुंचेंगी। भाजपा सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के भी वहां पहुंचने की सम्भावना है, वे पाम्बा स्थित सबरीमाला मंदिर इलाके का दौरा करेंगे।"
राज्य के पुलिस महानिदेशक जैकब पुनूज ने संवाददाताओं को बताया कि घटना से सम्बंधित रिपोर्ट गुरुवार को केरल उच्च न्यायालय को सौंपी जाएगी।
राजधानी तिरूवनंतपुरम में बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की एक बैठक होगी जिसमें उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की अध्यक्षता में घटना की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications