राव के नेपाल दौरे से पहले माओवादियों ने दिखाए तेवर
मंगलवार से शुरू हो रहे राव के काठमांडू दौरे के एक दिन पहले माओवादियों ने अपने लड़ाकों का देश व्यापी प्रशिक्षण अभियान शुरू किया है। यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा।
माओवादियों ने नेपाल में संविधान लागू होने की अंतिम तिथि से चार महीने पहले जनविद्रोह की आशंकाएं खत्म करने के बजाय इन्हें और बढ़ा दिया है।
पिछले सप्ताह नेपाल के राष्ट्रपति डॉ. राम बरन यादव ने राजनीतिक दलों को शुक्रवार तक सर्वदलीय सरकार गठित करने की चेतावनी दी है। यदि राजनीतिक दल ऐसा करने में असफल होते हैं तो राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के चुनाव की घोषणा के लिए मजबूर होंगे।
सरकार बनाने के लिए आपसी सहमति बनाने हेतु मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। इसमें माओवादी गुरिल्ला सेना को लेकर भी बातचीत होगी। माओवादियों ने भी मौजूदा स्थितियों पर चर्चा के लिए एक आतरिक बैठक बुलाई है।
काठमांडू में सोमवार को माओवादी लड़ाकों का प्रशिक्षण शुरू करने के दौरान माओवादी पार्टी के प्रमुख पुष्प कमल दहाल ऊर्फ प्रचंड ने इसमें हिस्सा ले रहे 5,000 लोगों से अपील कि वह 13 फरवरी से शुरू होने जा रहे जन विद्रोह के लिए पूरी तरह तैयार रहें। 13 फरवरी के दिन ही 1996 में जन युद्ध की शुरुआत की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications