छत्तीसगढ़ में बिजली परियोजना के विरोध में उतरे किसान
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि किसानों ने कम्पनियों पर जबरदस्ती भूमि खरीदने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि तनाव कम करने के लिए पुलिस प्रदर्शनकारियों से बात कर रही है।
पिछले दिनों पुलिस ने नरियारा गांव से करीब 100 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था। प्रदर्शनकारी केएसके एनर्जी वेंचर लिमिटेड के कार्यालय का घेराव करने की कोशिश कर रहे थे। कम्पनी गांव में 3,600 मेगावाट की कोयला आधारित ताप बिजली परियोजना लगाना चाहती है।
सोमवार को पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसा दी थीं, जिसमें 25 लोग घायल हो गए थे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी ने पुलिस की कार्रवाई की भर्त्सना की है।
जांजगीर-चम्पा की जमीन काफी उपजाऊ है। स्थानीय लोग निजी बिजली कम्पनियों को यहां 33 फीसदी हिस्से पर कोयला आधारित बिजली परियोजना लगाने की अनुमति दिए जाने के कारण नाराज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications