नागरिकों की हत्या की जांच कराएगी जम्मू एवं कश्मीर सरकार
राज्य सरकार के एक आधिकारिक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "निष्कर्षो के आधार पर राज्य सरकार इस मामले की खुद जांच करवाएगी और इसमें किसी को हस्तक्षेप करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।"
सेना प्रमुख जनरल वी. के. सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि सेना इस मामले की अपनी तरफ से जांच कराएगी।
सैन्य प्रमुख की इस टिप्पणी को राज्य सरकार में कई लोगों ने पसंद नहीं किया था और इस मामले में सरकार ने खुद जांच कराने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि पिछले साल अप्रैल में बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में तीन नागरिकों की हत्या कर दी गई थी।
सेना ने दावा किया था कि तीनों घुसपैठिए थे लेकिन पुलिस की जांच के दौरान पाया गया था कि तीनो निर्दोष थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications