एयरबस ने 2010 में रिकॉर्ड विमानों की आपूर्ति की
इससे पहले 2009 में समूह ने 498 विमानों की आपूर्ति की थी। पिछले साल विश्व बाजार में एयरबस की 52 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। समूह ने अमेरिकी कम्पनी बोइंग को पीछे छोड़ दिया है।
इस दौरान समूह को 574 विमानों के ठेके मिले हैं जो कि वर्ष 2009 में मिले 271 ठेकों की तुलना में दोगुने हैं।
एयरबस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम एन्डर्स ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कम्पनी का वार्षिक कारोबार बढ़कर 30 अरब यूरो हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications