बिहार में 50 क्विंटल विस्फोटक बरामद
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अमला तालाब क्षेत्र में छापेमारी कर एक कमरे में रखा 50 क्विंटल विस्फोटक बरामद किया। इसकी पहचान अमोनियम नाइट्रेट के रूप में की गई है।
रोहतास के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने बताया कि इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। बरामद विस्फोटक 100 बोरों में रखा हुआ था।
उन्होंने आशंका जताई है कि उक्त विस्फोटक नक्सलियों की आपूर्ति के लिए रखा गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications