पुणे में क्लोरीन गैस का रिसाव, 10 अस्पताल में भर्ती
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "संयंत्र में गैस का रिसाव मंगलवार तड़के शुरू हुआ। गैस का रिसाव होने से 10-15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
अधिकारियों के मुताबिक खांसी और आंख में जलन की शिकायत के बाद लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।
गैस के रिसाव की वजह से इलाके में भय का माहौल है। संयंत्र के नजदीक स्थित रिहायसी इलाकों में रह रहे लोगों को ऐहतियातन अस्थाई तौर पर हटाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications