प्रधानमंत्री से मिलीं सोनिया, मंत्रिमंडल में फेरबदल के आसार
सत्ताधारी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष गांधी ने प्रधानमंत्री सिंह के आवास 7 रेस कोर्स रोड पहुंचकर उनसे करीब दो घंटे तक बातचीत की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक गांधी के साथ उनके राजनीतिक सचिव अहमद पटेल भी मौजूद थे।
इस बैठक के बाद मंत्रिमंडल में इस सप्ताह के अंत तक संभावित फेरबदल की अटकलें बढ़ गई हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील से मुलाकात की थी जिसमें मंत्रिमंडल में बदलाव के मुद्दे पर भी चर्चा हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications