आर्थिक मोर्चे पर असफल रहे मनमोहन सिंह : भाजपा

भुवनेश्वर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि आसमान छूती महंगाई के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी कमजोर आर्थिक नीतियां जिम्मेदार हैं।

गडकरी ने कहा, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कमजोर आर्थिक नीतियों के कारण देश को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।"

उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में एक संवाददाता सम्मेलन में गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का छह साल से ज्यादा का कार्यकाल असफलताओं का दौर रहा है।

उन्होंने कहा, "हमारे अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री आर्थिक हालातों को संभालने में बुरी तरह असफल रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की गलत आर्थिक नीतियां देश में बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई का कारण हैं।

गडकरी ने कहा कि जरूरी वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों पर नियंत्रण नहीं कर पाने के कारण केंद्र सरकार की विश्वसनीयता खत्म हुई है। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि से ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों और शहरी मध्य वर्ग पर असहनीय बोझ पड़ा है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन पर सरकार का नियंत्रण खत्म हो गया है और मंत्री एक दूसरे पर दोष मढ़ने में व्यस्त हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन फूट की कगार पर पहुंच गया है।

2जी स्पेक्ट्रम, बोफोर्स, राष्ट्रमण्डल खेल और आदर्श सोसायटी घोटाले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि देश के मौजूदा हालात चिंतनीय है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+