श्रीनगर में नलों में पानी जमा, परेशानिया बढ़ीं
यहां स्थानीय मौसम विज्ञान विभाग के सहायक निदेशक आर.एल. पंडिता ने बताया, "श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में शून्य से 11.7 डिग्री नीचे और पहलगाम में शून्य से 8.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।"
उन्होंने कहा, "लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि करगिल सबसे सर्द रहा, यहां तापमान शून्य से 21 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।"
श्रीनगर और जम्मू दोनों ही स्थानों पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
पंडिता ने बताया कि अगले 24 घंटों में घाटी में हल्की बारिश या हिमपात होने की सम्भावना है।
श्रीनगर के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार सुबह नलों में पानी जम गया था। लोगों ने लकड़ियां जलाकर पाइपों को गर्माहट देकर बर्फ को पिघलाने की कोशिश की।
कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों की सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है, जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications