बांग्लादेश ने भारतीय उच्चायुक्त को सम्मन जारी किया
दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बुधवार को शुरू हो रही द्विपक्षीय वार्ता से पहले बांग्लादेश ने यह विरोध दर्ज करवाया है।
विदेश विभाग ने भारतीय उच्चायुक्त रजीत मित्तर को सोमवार को बुलाया और इस घटना को 'क्रूर और अर्थहीन हत्या' करार दिया।
करीब 15 वर्षीया लड़की फेलानी सात जनवरी को अपने पिता नुरुल इस्लाम के साथ दिल्ली से कुरिग्राम जिले के घर दक्षिणी रामखाना के अपने गांव लौट रही थी। इस दौरान वह सीमा पर लगे तारों की बाड़ में उलझ गई।
बांग्लादेश के कार्यकारी विदेश सचिव मुस्तफा कमाल ने मित्तर से विरोध दर्ज करवाया।
मित्तर ने कहा कि वह बांग्लादेश सरकार की चिंताओं से उपयुक्त विभाग से अवगत कराएंगे।
साथ ही बांग्लादेश ने भारत द्वारा खुले तारों की बाड़ लगाए जाने और क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था किए जाने पर विरोध जताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications