महिला वैज्ञानिक योजना के अधीन 191 परियोजनाएं मंजूर
महिलाओं के सामाजिक विषयों से जुड़े कार्यक्रमों के रूप में 34 नई परियोजनाएं और दो महिला प्रौद्योगिकी पाकोर्ं की भी मंजूरी दी गई।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने महिला वैज्ञानिक योजना तैयार की है जिसका उद्देश्य विज्ञान की मुख्य धारा से जुड़ने और वैज्ञानिक के रूप में काम करने की इच्छुक 30 से 50 वर्ष के उम्र वर्ग की महिला वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकीविदों के लिए अवसर उपलब्ध कराना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications