दार्जीलिंग में सड़क हादसे में 4 की मौत
दार्जीलिंग, 17 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले में सोमवार को दोपहर बाद सेना का एक डम्पर तीस्ता नदी की खाई में गिर गया, जिसमें सवार चार लोगों की मौत हो गया और आठ अन्य घायल हो गए।
दार्जीलिंग के पुलिस अधीक्षक डी.पी. सिंह ने आईएएनएस को बताया, "चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। डम्पर 300 फीट नीचे गिर गया।"
उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना चालक के नियंत्रण खो देने से पश्चिम बंगाल को सिक्किम से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 31ए पर हुई।
सिंह ने बताया कि घायलों सिलीगुड़ी के नॉर्थ बंगाल मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications