आंध्र प्रदेश : तेलंगाना पर चक्का जाम
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में सुलग रही तेलंगाना की चिंगारी ठंडी नहीं हो पा रही है। आये दिन वहां नयी बात सामने आती है। ताजा खबर के मुताबिक आंध्र प्रदेश में तेलंगाना के कई क्षेत्रों में सोमवार को पृथक राज्य के गठन की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सड़क नाकेबंदी की। इसकी वजह से यातायात प्रभावित रहा। सैकड़ों आंदोलनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है।
तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तेलंगाना संयुक्त कार्य समिति (जेएसी) के कार्यकार्ताओं ने सड़कों पर नाकेबंदी की। इसकी वजह से राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गो पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। विरोध प्रदर्शन के कारण कई किलोमीटर तक लगे लम्बे जाम की वजह से हैदराबाद और तेलंगाना क्षेत्र के अन्य नौ जिलों में नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।













Click it and Unblock the Notifications