जेल में बंद बसपा विधायक बीमार
बांदा, 16 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में बंद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नरैनी विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी बीमार हो गए। उन्हें मधुमेह व तनाव की शिकायत है।
बांदा जेल के चिकित्सक डा. आरपी साहू ने रविवार को बताया, "विधायक को मधुमेह (डायबिटीज) की बीमारी पहले से है, इस समय वह बेहद तनाव में हैं। उन्हें जरूरी दवाएं दी गई हैं। उन्हें फिलहाल किसी अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं है।"
पीड़ित लड़की के पक्ष में आंदोलन कर रहे लोगों का कहना है कि विधायक अस्पताल में भर्ती होने का ताना बाना बुन रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications