बिहार में बारूदी सुरंग विस्फोट में जवान शहीद
पुलिस के अनुसार गया पुलिस तथा सीआरपीएफ के जवान नक्सलियों के खिलाफ विशेष अभियान में जा रहे थे कि बरहा गांव के नजदीक एक बारूदी सुरंग विस्फोट किया गया। इस विस्फोट में सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई।
इसके बाद नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई परंतु मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
गया जिला के पुलिस अधीक्षक अमित लोढ़ा ने बताया कि शहीद जवान की पहचान एस़ के. सिंह के रूप में की गई है जो छपरा का निवासी बताया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। लोढ़ा के मुताबिक नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications