'भारत-जापान में परमाणु समझौता शीघ्र सम्भव'
जापान के राजदूत हिदेकि दोमिचि ने सोमवार को एक सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा कि दोनों देश मध्य फरवरी में टोक्यो में एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
सम्मेलन में अपने वक्तव्य में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री युकिया हातोयामा ने कहा कि टोक्यो में 5-7 सितम्बर को भारत-जापान वैश्विक सहयोग सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसका मकसद दोनों देशों के सम्बंध को और बेहतर बनाना होगा।
दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता से अधिक व्यापक इस समझौते के होने के बाद भारत को व्यापार असंतुलन कम करने में मदद मिलेगी, जो अभी जापान के पक्ष में भारत का लगभग दो गुना 6.73 अरब डॉलर है।
राजदूत ने कहा कि नागरिक परमाणु समझौता की तरफ दोनों देशों की वार्ता आगे बढ़ रही है। जल्द ही इस समझौता पर हस्ताक्षर होने की सम्भावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications