निर्वाचन आयोग दल की बंगाल में अधिकारियों से वार्ता
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार राकेश के नेतृत्व में पहुंचे दल में झारखण्ड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) डी.के. पांडेय, राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के संयुक्त निदेशक पी.आर.के. नायडू और उपनिदेशक जकी अहमद, आंध्र प्रदेश के पुलिस उप महानिरीक्षक (सतर्कता ब्यूरो) बी. शिवाधार रेड्डी तथा उड़ीसा के उप महानिरीक्षक (विशेष सहायक पुलिस) पी.एस. रणपिसे शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दल के सदस्यों ने जिलाधिकारियों से तनावग्रस्त इलाकों में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति तथा उनके अधिकार क्षेत्र में पुलिस की गतिविधियों के बारे में पूछताछ की। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनील गुप्ता ने भी दल के सदस्यों का साथ दिया।
बाद में दल प्रारंभिक सर्वेक्षण के लिए हुगली जिला पहुंचा और वहां के जिलाधिकारी के साथ बैठक की। निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधिमंडल अन्य जिलाधिकारियोंसे वीडियो कान्फ्रें सिंग के जरिए बातचीत करेगा।
उल्लेखनीय है कि हुगली जिले के कई हिस्सों में हाल ही में राजनीतिक झड़पें हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications