मनसे ने चव्हाण, अजीत पवार और पाटील को 3 इडियट्स बताया

मुम्बई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। अपने विधायक पर हुए कथित पुलिस हमले के विरोध में सत्ताधारी डेमोक्रेटिक फ्रंट को आड़े हाथों लेते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और गृह मंत्री आर. आर. पाटील को 3 इडियट्स करार दिया है।

दरअसल, मनसे ने दादर इलाके में बड़ा पोस्टर लगाया है जिसमें चव्हाण, पवार और पाटील को लाल रंग के कमोड पर बैठे दिखाया गया है जैसा कि फिल्म 3 इडियट्स में आमिर खान, शरमन जोशी और माधवन को दिखाया गया है।

इसके नीचे मराठी में लिखा हुआ है, "आपने एक विधायक को बुरी तरह मारा है। आपको जनता बख्शेगी नहीं, क्योंकि हर किसी को एक मौका जरूर मिलता है।"

ज्ञात हो कि पार्टी के औरंगाबाद के विधायक हर्षवर्धन जाधव की 10 दिनों पहले उस वक्त पुलिस पिटाई हुई थी जब उन्होंने मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के काफिले में घुसने का प्रयास किया।

इसके बाद 12 जनवरी को औरंगाबाद में एक रैली को सम्बोधित करते हुए मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने विधायक पर हमले के लिए पवार और पाटील की निंदा की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+