उप्र में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड
बीते दो दिनों में धूप खिलने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई थी और सर्दी में कमी आई थी। लखनऊ में आज सुबह धूप खिली लेकिन सर्द हवाओं के चलते लोग काफी ठंड महसूस कर रहे थे।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को आगरा प्रदेश का सबसे सर्द स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.8 दर्ज किया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।
इसके अलावा इलाहाबाद का 7.6, कानपुर का 6.2 और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में होने वाली बर्फबारी के कारण वहां से आने वाले हवाएं यहां ठंड में इजाफा कर रही है। उन्होंने कहा कि अगले एक-दो दिन तक इसी तरह सर्द हवाएं चलेंगी।
बीते सप्ताह कड़ाके की ठंड और कोहरे के मद्देनजर लखनऊ में बंद स्कूल सोमवार को खुल गए। बीते सप्ताह लखनऊ का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।।
बीते चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के हरदोई और देविरया में जिलों ठंड से एक-एक व्यक्ति के मरने की सूचना मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications