टीसीएस के शुद्ध लाभ में 30 फीसदी वृद्धि
शेयर बाजार को दी सूचना में सोमवार को देश के सबसे बड़े सूचना प्रौद्योगिकी समूह ने कहा कि 31 दिसम्बर को समाप्त तीसरी तिमाही में समूह को कुल 9,858 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है, जो पिछले साल की तुलना में 28 फीसदी अधिक है।
टीसीएस को इस तिमाही 2,052 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की समान अवधि में हुए शुद्ध लाभ से 32 फीसदी अधिक है। इसी तरह कुल आमदनी 7,764 करोड़ की रही, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 31 फीसदी अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications