23 बच्चों को बहादुरी पुरस्कारों के लिए चुना गया
भारतीय बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष गीता सिद्धार्थ ने सोमवार को नई दिल्ली में इन पुरस्कारों की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर इन बहादुर बच्चों से मीडिया का परिचय भी कराया। बहादुर 23 बच्चों में नौ लड़कियां और 14 लड़के हैं जबकि दो को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाएगा।
अदम्य साहस के लिए प्रतिष्ठित गीता चोपड़ा पुरस्कार, केरल की 13 वर्षीया जिस्मी पी.एम. को दिया जाएगा। उन्होंने दो बच्चों को डूबने से बचाया था।
संजय चोपड़ा पुरस्कार उत्तराखंड के प्रत्यूष जोशी को मिलेगा, जिन्होंने अपनी बहन की तेंदुए से रक्षा की थी। ये पुरस्कार गणतंत्र दिवस समारोह के समय दिए जाएंगे। गणतंत्र दिवस परेड में ये बच्चे प्रमुख आकर्षण का केंद्र होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications