चलती कार में छात्रा से सामूहिक बलात्कार, 3 गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को कहा कि घटना बुधवार की है। छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी तभी उसके जानने वाले एक युवक मोनू ने कार में लिफ्ट देने की बात कही। मोनू के साथ दो और युवक कार में सवार थे।
पुलिस के मुताबिक छात्रा ने शुरू में लिफ्ट लेने से इंकार किया लेकिन बाद में वह कार में सवार हो गई। इसके बाद युवक कार को सुनसान स्थान की ओर ले गए और छात्रा के साथ चलती कार में सामूहिक बलात्कार किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में रविवार को मामला दर्ज किया गया। चिकित्सकीय परीक्षण में छात्रा के साथ बलात्कार की पुष्टि भी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications