प्रधानमंत्री की राष्ट्रपति से मुलाकात
बहरहाल, प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मुलाकात को नियमित बताया है लेकिन अफवाहें तेज हो गई हैं कि इस सप्ताह के अंत तक प्रधानमंत्री अपनी मंत्रिपरिषद में फेरबदल कर सकते हैं।
पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा और पूर्व विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर के इस्तीफे और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री रहे पृथ्वीराज चव्हाण को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाए जाने के कारण केंद्रीय मंत्रिपरिषद में कई पद रिक्त हुए हैं।
मंत्रिपरिषद में फेरबदल के साथ ही कांग्रेस कार्यसमिति का भी गठन होना है। ऐसे में कांग्रेस इस फेरबदल के जरिए संगठन व सरकार के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications