जयललिता ने पेट्रोल मूल्य वृद्धि की निंदा की

चेन्नई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव जे. जयललिता ने पेट्रोल की कीमतों में हुई वृद्धि की निंदा की है और कहा है कि ऐसी ही वजहों के चलते महंगाई आसमान छू रही है।

जयललिता ने यहां सोमवार को कहा, "सिर्फ एक साल के भीतर पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 15 रुपये की वृद्धि हुई है। इससे आम जनता बहुत प्रभावित होगी।"

उन्होंने कहा, "महंगाई को लेकर यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में लोगों को बैलगाड़ियों व साइकिल का सहारा लेना पड़ेगा। केंद्र व राज्य की सरकार देश को फिर से पाषाण काल की ओर ले जा रही हैं।"

उन्होंने कहा कि विदेशों में जमा भारतीयों के काले धन को वापस लाने में सरकार यदि सफल हो गई तो देश यूं ही समृद्ध हो जाएगा और फिर पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि की आवश्यकता ही नहीं रहेगी।

बाद में पार्टी मुख्यालय में एआईएडीएमके के संस्थापक एम. जी. रामचंद्रन की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद जयललिता ने कहा कि 2011 के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम को हार का सामना करना पड़ेगा और एआईएडीएमके सत्ता में आएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+