छात्र की आत्महत्या के मामले में 3 पुलिसकर्मी नामजद, निलम्बित
जिले के विहार गांव निवासी 14 वर्षीय विजय कुमार ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली थी। विहारघाट चौकी की पुलिस ने विजय और उसके तीन साथियों को स्थानीय ढाबा संचालक फौजी सिंह के ट्यूबवेल से बिजली मोटर चोरी के आरोप में 13 जनवरी को हिरासत में लिया था।
आरोप है कि पुलिस ने हिरासत में विजय और उसके साथियों की पिटाई की और परिवार से पैसे लेने के बाद उन्हें छोड़ा। बाद में घर आकर पुलिस उत्पीड़न से क्षुब्ध विजय ने जान दे दी।
छात्र की मौत से नाराज ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदशर्न किया।
जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष कुमार ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आई है कि बच्चों को गलत तरीके से हिरासत में लेकर उनकी पिटाई की गई। इसके बाद चौकी प्रभारी एम.पी.सिंह और दो पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही ढाबा संचालक को भी नामजद किया गया है।
कुमार ने कहा, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। मामले की विवेचना जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications