प्याज की ताजा आपूर्ति से थोक भाव गिरा
खुदरा बाजार में प्याज अभी भी हालांकि 45-60 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रहा है।
चैंबर ऑफ आजादपुर फ्रुट एंड वेजीटेबल ट्रेडर के महासचिव राजन शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि प्याज का थोक भाव 13-33 रुपये किलो पर चल रहा है।
उनके मुताबिक एशिया के सबसे बड़े फल और सब्जी बाजार में 1,600 टन नई फसल की आपूर्ति हुई है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में फसल कट चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications