कांग्रेस ने कभी गरीबों की परवाह नहीं की : गडकरी
गडकरी ने यहां एक रैली को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि आजादी के बाद अधिकांश समय तक कांग्रेस ने देश पर शासन किया और इस दौरान सिर्फ कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता ही धनवान बने, आम आदमी जहां था, वहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीत केंद्र की सरकार गलत आर्थिक नीतियों के चलते ही अब तक 10 लाख से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
गडकरी ने कहा, "इस सरकार के पास विमान खरीदने के लिए 70,000 करोड़ रुपये हैं लेकिन किसानों की त्रासदी रोकने के लिए पैसे नहीं हैं।"
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के शासनकाल में हुए विभिन्न घोटालों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 को यदि आजादी के लिए याद किया जाता है तो 2010 को घोटालों के लिए याद किया जाएगा।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को संप्रग का एकमात्र विकल्प करार देते हुए गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार की उपलब्ध्यिां भी गिनाईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications