नेपाल को विनाशकारी हथियारों की आपूर्ति नहीं : भारत
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने यहां कहा, "भारतीय और नेपाली सेना के बीच पारम्परिक गहरे सम्बंध हैं, लेकिन वस्तुस्थिति यह है कि भारत ने 2005 से नेपाली सेना को किसी विनाशकारी हथियार की आपूर्ति नहीं की है।"
उन्होंने कहा, "नेपाल को भारत द्वारा विनाशकारी हथियार की आपूर्ति करने सम्बंधी खबर महज अटकलबाजी है। हम नेपाल में लगातार आम सहमति पर आधारित राजनीति और बहुदलीय लोकतंत्र का समर्थन करते रहे हैं।"
उल्लेखनीय है कि प्रकाश सोमवार को दिल्ली से प्रकाशित एक समाचारपत्र में आई उस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिसमें कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र मिशन के 15 जनवरी को नेपाल छोड़ने के बाद भारत ने उसे हथियारों की आपूर्ति की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications