कश्मीर के राज्यपाल ने सुरक्षा हालात का जायजा लिया
राजभवन के एक प्रवक्ता ने बताया कि 9वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. चौधरी ने वोहरा से मुलाकात की और उन्हें उनके इलाके की सुरक्षा स्थितियों के सम्बंध में जानकारी दी। चौधरी के जवान जम्मू के मैदानी इलाकों में सुरक्षा स्थितियों पर नजर रखते हैं।
उत्तरी कमान से अलग होकर 9वीं कोर का निर्माण हुआ और अब यह पश्चिमी कमान का हिस्सा है। इस पर जम्मू के मैदानी इलाकों में पाकिस्तान से लगने वाली अंतर्राष्ट्रीय सीमा की निगरानी की जिम्मेदारी है। इसके जवानों पर इस इलाके में आतंकवाद निरोधी अभियान चलाने की भी जिम्मेदारी है।
पाकिस्तान से आने वाले आतंकवादी नियंत्रण रेखा व अंतर्राष्ट्रीय सीमा का घुसपैठ के लिए इस्तेमाल करते हैं।
प्रवक्ता ने बताया, "राज्यपाल ने लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी से अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के प्रयासों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications