नेपाली राष्ट्रपति फरवरी में चण्डीगढ़ आएंगे

यादव (62 वर्ष) ने इस संस्थान से वर्ष 1985 में इंटरनल मेडिसिन विषय में स्नात्कोत्तर उपाधि प्राप्त की थी। वह फरवरी के पहले सप्ताह में संस्थान के 31वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

पीजीआईएमईआर के एक अधिकारी ने कहा, "हमें नेपाल के राष्ट्रपति से मंजूरी मिल गई है। वह इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।"

यादव वर्ष 2008 में नेपाल के राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की थी।

यादव ने किशोर अवस्था से ही छात्र राजनीति में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। वह वर्ष 1991 में पहली बार संसद सदस्य चुने गए और प्रधानमंत्री गिरजा प्रसाद कोइराला के मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य राज्यमंत्री बने। वर्ष 1999 में उन्होंने दोबारा चुनाव जीता और स्वास्थ्य मंत्री बने।

इसके अलावा वह नेपाली कांग्रेस पार्टी के महासचिव भी रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+