पाकिस्तान में अपहृत हिंदू धर्म गुरु का काई सुराग नहीं
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक बलूचिस्तान प्रांत के कालत कस्बे के काली माता मंदिर के 'महाराज' गर्जी (82 वर्ष ) का हथियारबंद लोगों के एक गिरोह ने 21 दिसम्बर को क्वेटा-कराची राजमार्ग से अपहरण कर लिया गया था।
समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के मुताबिक गर्जी पिछले 60 साल से इस मंदिर के महाराज हैं। वह बलूची, हिंदी, सिंध, पर्शियन और ब्राह्वी सहित कई भाषाओं के जानकार हैं।
क्वेटा को कराची से जोड़ने वाले राजमार्ग के कालत से मोंगेचर के इलाके में पिछले कुछ सप्ताहों में अपहरण की 22 से ज्यादा घटनाएं हुई हैं।
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री नवाब असलम रैयसानी ने पिछले सप्ताह कालत का दौरा किया था और हिंदू धर्म गुरु को जल्द खोज निकालने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक उनके बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है।
पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के अल्पसंख्यक नेता संतोष कुमार सिंह ने 29 दिसम्बर को कहा था कि फिरौती वसूलने के लिए देश में हिंदू समुदाय के लोगों का अपहरण किया जा रहा है। उन्होंने हिंदू धर्म गुरु की जल्द वापसी की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications