अष्टधातु की 3 मूर्तियां चोरी
हाजीपुर, 17 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक मंदिर से रविवार देर रात अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी हो गईं।
नगर थाना के प्रभारी डी़ सी़ लाल ने सोमवार को बताया कि जरूआ पुरानी क्षेत्र में राम जानकी मंदिर का ताला तोड़कर राम, लक्ष्मण और सीता की तीन प्राचीन मूर्तियां चुरा ली गईं। उन्होंने बताया कि तीनों मूर्तियां अष्टधातु की बताई जा रही हैं।
लाल के मुताबिक मूर्तियों को बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications