दक्षिण अफ्रीका में गैंडे की सींग सोने से भी महंगे

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक वर्ष 2010 में दक्षिण अफ्रीका में गैंडे के शिकार में वृद्धि हुई है। देश के वन्यजीव उद्यानों में इस वर्ष 330 गैंडो का शिकार किया गया जबकि वर्ष 2009 में यह संख्या 122 तक ही थी।

एसएबीसी ने 'इंटरनेशनल राइनो फेडरेशन' के हवाले से बताया कि गैंडो के सींगों की मांग बढ़ने से इनकी कीमत में इजाफा हुआ है।

दक्षिण अफ्रीकी 'राइनो ओनर्स एसोसिएशन' के पलहाम जोन्स ने कहा कि गैंडो के बढ़ते शिकार की वजह से निजी खेल मालिक गैंडों में निवेश की रूचि नहीं दिखा रहें हैं।

गौरतलब है कि क्रुगर राष्ट्रीय उद्यान में 11 और 12 जनवरी को कार्रवाई के दौरान गैंडे की सींग की तस्करी करने वाले पांच संदिग्ध लोगों पर कार्रवाई हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+