हैती के अपदस्थ तानाशाह स्वदेश लौटे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कैरीबियाई देश में पूर्व तानाशाह की वापसी ऐसे समय में हुई है जब यहां अगले कुछ सप्ताह में विवादित राष्ट्रपति चुनाव के लिए अगले दौर का मतदान होना है।
डुवेलियर (59) अपनी पत्नी वेरोनिक के साथ पेरिस से हैती पहुंचे।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक हवाईअड्डे पर मौजूद पत्रकारों से डुवेलियर ने कहा कि वह हैती में पिछले साल आए भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए वापस आए हैं।
डुवेलियर ने 1971 में अपने पिता के बाद हैती की सत्ता संभाली थी। उनके पिता को 'पापा डॉक' कहा जाता था। 1986 में हैती में विद्रोह के बाद डुवेलियर को बर्खास्त कर दिया गया था। उन्हें हजारों लोगों की मौतों और भ्रष्टाचार के लिए आरोपी ठहराया जाता रहा है।
उनकी वापसी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications