पाकिस्तान में विस्फोट, 10 बस यात्रियों की मौत
इस्लामाबाद, 17 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खबर पख्तूनख्वा सूबे में सोमवार को एक आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए शक्तिशाली विस्फोट में बस में सवार 10 मुसाफिर मारे गए।
'जियो न्यूज' ने पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि यह विस्फोट कोहाट के हांगू रोड पर बस में हुआ।
विस्फोट के समय बस हांगू से लौट से रही थी। इस विस्फोट में कई लोग घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications