शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 51 अंक बढ़कर 18,911.43 अंक पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 6.25 अंक गिरकर 5,648.80 पर खुला।
बीएसई में पूंजीगत वस्तुएं, सूचना प्रौद्योगिकी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम सूचकांकों में मजबूती दर्ज की गई। वहीं ऊर्जा, धातु और रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications