शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख, सेंसेक्स 22 अंक ऊपर (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 52.99 अंक की तेजी के साथ 18,911.43 अंक पर खुला। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 19,018.94 के ऊपरी और 18,779.38 अंक के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी देखी गई। एचडीएफसी (3.15 फीसदी), इंफोसिस (2.06 फीसदी), सिप्ला (1.87 फीसदी), टीसीएस (1.74 फीसदी) और बजाज ऑटो (1.62 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी देखी गई।
सेंसेक्स में गिरने वाले शेयरों में रिलायंस इंफ्रा (7.84 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (5.55 फीसदी), रिलायंस कम्युनिकेशन (4.77 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (3.80 फीसदी) और डीएलएफ (3.19 फीसदी) प्रमुख रहे।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएससी) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.75 अंकों की गिरावट के साथ 5648.80 अंक पर खुला। निफ्टी ने कारोबार में 5696.15 के ऊपरी और 5624.15 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 100.59 अंकों की गिरावट के साथ 7,123.19 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 125.69 अंकों की गिरावट के साथ 8,868.15 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से पांच सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.73 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.33 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.25 फीसदी), बैंकिंग कम्पनियां (0.23 फीसदी) और तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.16 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।
दूसरी ओर रियल्टी (2.37 फीसदी), धातु (1.32 फीसदी), उपभोक्ता वस्तु (1.17 फीसदी), बिजली (1.16 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.59 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 862 शेयरों में तेजी और 1986 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 149 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications