बांग्ला समूह के बंद का आंशिक असर

उत्तरी बंगाल के पुलिस महानिदेशक रणबीर कुमार ने आईएएनएस से फोन पर कहा कि बंद का सिलिगुड़ी और जलपाईगुड़ी में आंशिक असर रहा। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और समुचित सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है।

उधर बीओबीबीबीसी ने बंद को पूरी तरह सफल बताया। बीओबीबीबीसी सचिव मुकुंद मजूमदार ने कहा कि सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग में हमारे बंद के आह्वान को समर्थन मिला। सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान और कार्यालय बंद रहे। सड़क पर कोई वाहन नहीं चला।

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा द्वारा दार्जिलिंग के तीन अनुमंडलों में चरणबद्ध तरीके से किए जा रहे 27 दिवसीय बंद के विरोध में बीओबीबीबीसी ने 16-17 जनवरी को दो दिवसीय बंद का आह्वान किया।

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के 27 दिवसीय बंद का पहला चरण 15 जनवरी को पूरा हुआ। दूसरे चरण का बंद 18 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेगा और तीसरे चरण का बंद 29 जनवरी से 12 फरवरी तक होगा।

जानकारों का कहना है कि सिलिगुड़ी के मैदानी हिस्से में बंद का असर तीन पहाड़ी अनुमंडलों कलिम्पोंग, खरसियांग और दार्जिलिंग में देखा गया, क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों के लोग रोजमर्रा की जरूरत के लिए पूरी तरह से मैदानी इलाकों पर निर्भर हैं।

दूसरी तरफ रविवार को बर्फबारी के कारण दार्जिलिंग में जबरदस्त सर्दी के कारण लोग घरों में बंद रहे।

इस बीच जलपाईगुड़ी के जयगांव में रविवार को गोरखा मुक्तिमोर्चा के समर्थकों और विरोधियों के आपस में भिड़ जाने के कारण गोरखा मोर्चा के नेताओं ने दार्जिलिंग के कुछ इलाकों में बंद में ढील दी और यहां भूख हड़ताल करने का फैसला किया।

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने 2008 से 2010 के बीच इस क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में कई बार अनिश्चितकालीन बंद करवाई है, जिसके कारण लोगों की रोजी-रोटी पर नकारात्मक असर पड़ा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+