भीमसेन जोशी की हालत गम्भीर, लेकिन स्थिर
जोशी के चिकित्सक अतुल जोशी ने आईएएनएस को बताया, "उन्हें कृत्रिम जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है और उनका बार-बार डायलिसिस करना पड़ रहा है। उनकी हालत गम्भीर है लेकिन पिछले 24 घंटे में उनकी हालत और नहीं बिगड़ी है।"
अट्ठासी वर्षीय जोशी को गत 31 दिसम्बर को वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों और कमजोरी के कारण सहयाद्री अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
जोशी को लगातार गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है। उनका श्वसन, गुर्दे और आंत की बीमारियों का इलाज चल रहा है।
जोशी को 2008 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications