जयचंद्रन की जमानत याचिका पर सुनवाई बुधवार को
न्यायमूर्ति हीमा कोहली ने सोमवार को बचाव पक्ष के वकील आर. के. हंडू की दलील पूरी होने के बाद सुनवाई 19 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी।
जयचंद्रन आयोजन समिति के वित्त सहनिदेशक थे। उन्हें 21 नवम्बर, 2010 को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर लंदन में क्वींस बैटन रिले कार्यक्रम के दौरान दो कम्पनियों एएम कार और वैन हायर लिमिटेड को गलत तरीके से पैसे का भुगतान करने का आरोप है।
उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के एक अन्य अधिकारी टी. एस. दरबारी को जमानत दे दी थी। केंद्रीय जांच ब्यूरो उन्हें गिरफ्तार करने के 60 दिनों के भीतर उन पर आरोप पत्र दाखिल करने में नाकाम रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications