ज्यादा बेहतर है ऑर्गेनिक दूध
'जर्नल ऑफ डेयरी साइंस' के मुताबित शोधकर्ताओं का कहना है कि ऑर्गेनिक दूध के स्वास्थ्यवर्धक गुण मौसम बदलने के साथ नहीं बदलते।
वैज्ञानिकों ने पाया कि ब्रिटेन में गर्मियों और सर्दियों के दौरान इकट्ठे किए गए सामान्य दूध में साल के सामान्य दिनों की तुलना में संतृप्त वसा की मात्रा बढ़ गई थी जबकि अच्छे वसा अम्लों की मात्रा कम हो गई थी।
समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' के मुताबिक इस मौसम के दौरान ऑर्गेनिक दूध के इस्तेमाल से सामान्य दूध की खराबियों से बचा जा सकता है।
न्यूकैसल विश्वविद्यालय के गिलियन बटलर कहते हैं कि ऑर्गेनिक दूध में पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। इसमें सामान्य दूध की तुलना में लाभदायक वसा अम्ल ज्यादा होते हैं और इसके पोषण प्रभावों पर मौसम का असर नहीं होता है।
विश्वविद्यालय के 'नैफर्टन ईकोलॉजिकल फार्मिग ग्रुप' और उसके मानव पोषण केंद्र के शोधकर्ताओं ने दो साल से भी लम्बे समय तक विभिन्न सुपरमार्केट्स में मिलने वाले 88 अलग ब्रांड्स के दूध की जांच की।
शोधकर्ताओं के मुताबिक सुपरमार्केट्स में उपलब्ध ऑर्गेनिक ब्रांड्स के दूध में गर्मियों और शीत ऋतु के दौरान लाभदायक वसा अम्लों और ओमेगा-3 वसा अम्लों की मात्रा ज्यादा होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications