Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सर्दी बढ़ी (लीड-1)

दिल्ली में सर्द हवाओं में कमी आने और धूप खिलने की वजह से सोमवार को विद्यालय खुले। सर्दी बढ़ जाने की वजह से बच्चों की क्रिसमस की छुट्टियां बढ़ा दी गई थीं। दिल्ली सरकार, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और निजी विद्यालय सोमवार को दोबारा खुले। राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री कम है।

बिहार के अधिकतर क्षेत्रों में सोमवार सुबह धूप खिली। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। राज्य में मानव संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए विद्यालयों को खोलने के बारे में निर्णय के लिए रविवार को बैठक हुई थी। जिसमें सोमवार से राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को खोलने का फैसला किया गया।

उल्लेखनीय है कि क्रिसमस और नये वर्ष के आगमन के अवसर की छुट्टी के बाद सभी विद्यालय पांच जनवरी को खुलने वाले थे परंतु सर्दी के कारण राज्य के सरकारी और निजी विद्यालयों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया था।

पर्वतीय इलाकों से आने वाली हवाओं ने राजधानी लखनऊ सहित समूचे उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सर्दी बढ़ा दी है। बीते दो दिनों में धूप खिलने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई थी और सर्दी में कमी आई थी। मौसम विभाग के मुताबिक आगरा प्रदेश का सबसे सर्द स्थान रहा जहां का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। लखनऊ का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

इसके अलावा इलाहाबाद का 7.6 डिग्री, कानपुर का 6.2 डिग्री और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में होने वाली बर्फबारी के कारण वहां से आने वाली हवाएं यहां सर्दी में इजाफा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगले एक-दो दिन तक इसी तरह सर्द हवाएं चलेंगी। अब तक प्रदेश में सर्दी से करीब 128 मौतें हो चुकी हैं।

जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार को बर्फीली हवाओं के कारण सर्दी बढ़ गई। लद्दाख क्षेत्र के कारगिल में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सबसे सर्द स्थान रहा।

श्रीनगर में मौसम विभाग के एक अधिकारी आर. एल.पंडिता ने बताया, "लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कारगिल में यह 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में आसमान साफ रहने की वजह से तापमान में गिरावट आई है।"

राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो रविवार को शून्य से 3.7 डिग्री नीचे था।

मौसम विभाग के अनुसार पहलगाम में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रविवार को 16.1 डिग्री था। गुलमर्ग में यह शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंडिता ने बताया, "श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा और जम्मू में यह औसत से तीन डिग्री कम रहा।"

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के मामूली असर के कारण घाटी में सोमवार और मंगलवार को हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। घाटी भर में भारी बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन काफी बढ़ गई है।

एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया, "सड़कों पर फिसलन बढ़ने की वजह से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। फिसलन भरी सड़कों के कारण यातायात का संचालन जम्मू से श्रीनगर की ओर तो किया जा रहा है लेकिन श्रीनगर से जम्मू के लिए राजमार्ग पर वाहन चलाने की अनुमति नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+