गर्मियों में होगा अर्जुन मार्क2 टैंक का परीक्षण
रक्षा मंत्रालय ने पिछले साल मई में डीआरडीओ को अर्जुन एमके 2 एमबीटी विकसित करने को मंजूरी दी थी जिसके तहत पिछले दो साल में सेना को आपूर्ति किए गए 124 टैंकों को उन्नत बनाया जाना था।
सोमवार को रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, "इस साल अर्जुन मार्क2 का ग्रीष्म कालीन परीक्षण किया जाएगा और 2011 के अंत में इसका शीतकालीन परीक्षण होगा।"
सेना पश्चिमी क्षेत्र में अर्जुन टैंकों की दो रेजीमेंट संचालित कर रही है और दो रेजीमेंट्स के लिए उसने हेवी व्हीकल्स फैक्टरी को 124 टैंकों का ठेका दिया है।
शुरुआत में कुछ संकोच के बाद अर्जुन टैकों पर भरोसा बढ़ा है। पिछले साल की शुरुआत में रूस में निर्मित टी-90 टैंकों की तुलना में अर्जुन टैकों ने रेगिस्तानी इलाकों में बेहतर प्रदर्शन किया था।
अर्जुन मार्क2 टैंकों में करीब एक दर्जन बदलाव किए गए हैं। इन्हें मिसाइल प्रक्षेपण के अनुकूल बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications