छत्तीसगढ़ उपचुनाव में भाजपा को नहीं मिल रहा जीताऊ उम्मीदवार
दुर्ग जिले की इस विधानसभा सीट के लिए दर्जन भर कार्यकर्ता अपनी उम्मीदवारी की दावेदारी जता रहे हैं। ऐसे में उम्मीदवार के चयन को लेकर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को हस्तक्षेप करना पड़ा है।
भाजपा के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "दुर्ग जिले के 10 स्थानीय नेताओं ने चुनाव लड़ने के लिए अपनी-अपनी दावेदारी पेश की है लेकिन पार्टी की राज्य इकाई का मानना है कि इनमें से कोई भी जीतने में सक्षम नहीं है। वास्तव में हमें यहां एक जीताऊ उम्मीदवार नहीं मिल रहा है।"
इस उपचुनाव में कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने वाले उम्मीदवार के चयन के लिए मंगलवार को पार्टी महासचिव व छत्तीसगढ़ के प्रभारी जे. पी. नड्डा बैठक करेंगे।
वर्ष 2008 के विधानसभ चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को महज सौ मतों के अंतर से भाजपा के मदनलाल साहू के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था। गत वर्ष अगस्त महीने में दिल का दौरा पड़ने से साहू का निधन हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications