डेयरी उत्पादों का निर्यात बढ़ाएगा कर्नाटक
राज्य सरकार द्वारा संचालित कर्नाटक दुग्ध संघ (केएमएफ) के अध्यक्ष जी. सोमशेखर रेड्डी ने आईएएनएस से कहा, "दक्षिण एशिया, सुदूर पूर्व, पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका के कई देशों के व्यापारियों ने हमारे डेयरी उत्पादों के निर्यात के सम्बंध में जानकारी मांगी है क्योंकि भारतीय मूल के लोग वहां अपनी पारंपरिक मिठाइयों को पाना चाहते हैं।"
कर्नाटक के निर्यात गुणवत्ता के दूध के चार कंटेनर हर महीने सिंगापुर भेजे जाते हैं और फिलीपींस और थाइलैंड को दूध पाउडर का निर्यात किया जा रहा है जिसको लेकर काफी उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। श्रीलंका, जापान, दक्षिण कोरिया, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के डेयरी उत्पाद आयात संघों से भी बातचीत चल रही है।
रेड्डी ने कहा, "पड़ोसी राज्यों की मांग पूरी करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं साथ ही हमारा लक्ष्य अगले पांच साल में दूध की प्रतिदिन खरीद मौजूदा 42 लाख लीटर से बढ़ाकर 70 लाख लीटर करना है ताकि अतिरिक्त दूध और दुग्ध उत्पादों का निर्यात किया जा सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications