दक्षिण चीन सागर में तेल, गैस का विशाल भंडार मिला
समाचार पत्र 'चाइना डेली' ने सोमवार को भूमि एवं संसाधन मंत्री के हवाले से लिखा है कि उत्तरपूर्व चीन, उत्तरी चीन और तिब्बत के पाठार में स्थित कुछ बेसिनों में तेल एवं गैस का विशाल भंडार मौजूद है।
उन्होंने कहा कि उत्तरपूर्वी चीन के झिंजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र में 192.7 अरब टन कोयले का विशाल भंडार मिला है। इसके साथ ही झिंजियांग और मंगोलिया में भी यूरेनियम के चार भंडार मिले हैं।
मंत्री ने एक सम्मेलन में कहा कि हालिया खोजों ने चीन में भावी खोजों की दिशा निर्धारित कर दी है।
उन्होंने कहा कि दक्षिण चीनी सागर और किलियन की पहाड़ियों में पहली बार ऊर्जा का एक नया संसाधन प्राकृतिक गैस हाइड्रेट भी मिला है।
दक्षिणपश्चिम चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में लिथियम कार्बोनेट का एक भंडार मिला है।
उल्लेखनीय है कि पिछले एक दशक से चीन में हो रहे तेज आर्थिक विकास के कारण चीन की ऊर्जा की खपत में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसके कारण उसे अपनी कुल ऊर्जा जरूरतों का अधिकांश हिस्से का आयात करना पड़ता है।
नई खोजों से ऊर्जा के लिए चीन की आयात पर निर्भता में कुछ कमी आ सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications